Search

 
 
 

लातेहार : 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार, गया खपाने की थी तैयारी

लातेहार पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ के पास पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा को बिहार के गया जिले में खपाने की तैयारी थी.
 

Latehar :  लातेहार पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ के पास पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा को बिहार के गया जिले में खपाने की तैयारी थी. 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा के लुकइया मोड़ के पास लाल और सफेद रंग की दो कारें संदिग्ध हालात में खड़ी हैं. सफेद कार में मौजूद लोग पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. जबकि लाल कार में गांजा छिपाया गया हैं, जिसे बिहार के गया जिले तक पहुंचाने की योजना है.

 

इस सूचना पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अरविंद कुमार की अगुवाई में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गयी.  दोनों कारों की तलाशी लेने पर 30 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचाव औरंगाबाद के हिमांशु कुमार उर्फ मनीष, गया के हिमांशु कुमार उर्फ प्रशांत और शुभम के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल भी जब्त किए हैं. छापेमारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार के अलावा चंदवा थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें :   

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही