Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : स्कूल में हाथ साफ करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, मॉनिटर और प्रिंटर बरामद

Latehar: राजकीय बालक मध्य विद्यालय, मनिका में कंप्यूटर रूम का ताला तोड़ कर चोरों ने कंप्यूटर और प्रिंटर समेत कई उपकरणों की चोरी कर ली थी. इस संबंध में मनिका थाना में कांड संख्या 02/2023 दर्ज किया गया था. चोरी कांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधी धीरज कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में धीरज कुमार ने इस चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर रविंद्र पासवान और यश कुमार ( दोनो जंघासी, पलामू) को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें:सम्राट">https://lagatar.in/samrat-gang-leader-jaynath-sahu-acquitted-from-ranchi-civil-court-know-whole-matter/">सम्राट

गिरोह का सरगना जयनाथ साहू रांची सिविल कोर्ट से बरी, जानें पूरा मामला

ये सामान किया गया जब्त

पुलिस ने रविंद्र पासवान के घर से चोरी किये गये दस कंप्यूटर, मॉनिटर और एक प्रिंटर के अलावा हेडफोन, की-बोर्ड व माउस बरामद कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त किये गये एक बोलेरो (जेएच 03 यू- 6380) को भी जब्त किया है. छापेमारी दल मे पुअनि सह मनिका थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप, पुअनि राजकुमार तिग्गा, सअनि परमानंद सिंह व मनोज कुमार दुबे, आरक्षी विनय कुमार व इंद्रजीत तिवारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fraud-calls-are-being-made-continuously-to-the-farmers-to-trap-them-in-the-trap-of-cheating/">चाईबासा

: ठगी की जाल में फंसाने के लिए किसानों को लगातार किए जा रहे फ्रॉड कॉल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही