Search

 
 
 

लातेहार: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को दी गयी श्रद्धांजलि

 
Latehar: अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिवार ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता राजू श्रीवास्तव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. संस्था के सचिव इंद्रजीत कुमार ने उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की और कहा कि स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव कभी अपने लक्ष्य से विचलित नही हुए. उन्होने ऑटो चलाया लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रहे. आज हम सभी के हृदयों में उनके लिए विशिष्ठ स्थान है. इसे भी पढ़ें-अलर्ट">https://lagatar.in/alert-there-will-be-no-electricity-in-ranchi-for-six-hours-on-saturday/">अलर्ट

: शनिवार को आधी रांची में छह घंटे नहीं रहेगी बिजली

राजू श्रीवास्तव ने लाखों लोगों के दिलों पर किया राज

मौके पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, पंकज, रेणुका, रितिका, ऋतु, ममता, रोज मैरी,पवन, बिनोद, जंगबहादुर, आफताब समेत आदि उपिस्थत थे. वहीं स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप, लातेहार के कलाकारो ने भी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित दी. संस्था के निदेशक आशीष टैगोर ने कहा कि स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव एक स्टैंड अप कॉमेडियन से अपनी कैरियर की शुरूआत की और देश विदेश के लाखो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया. राजू श्रीवास्तव का निधन अपूरणीय क्षति है. शोक प्रकट करने वालों में अविनाश कुमार, बसंत कुमार, सुजीत दास, रीतेश कुमार और शंकर राम का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:वर्ल्ड">https://lagatar.in/gyanvapi-case-hindu-side-demands-carbon-dating-of-shivling-court-issues-notice-to-muslim-side/">धनबाद:वर्ल्ड

बैंक की टीम ने 8 लेन सड़क का काम देखा, दिये बेहतर सुधार के सुझाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही