Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : फायरिंग करने वाला दो अभियुक्त गिरफ्तार, युवा यादव संघ का होली मिलन

Latehar:  बालूमाथ थाना क्षेत्र में टोरी-शिवपुर रेलखंड के पास लिंक लाइन एवं विस्तारीकरण कार्य स्थल पर गोलीबारी करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होने बताया कि साई कृपा टेलकम व कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कार्य कराया जा रहा है. गत दिनों कार्य स्थल पर हथियारबंद अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गयी थी. मोबाइल पर फायरिंग की जवाबदेही लेते हुए लेवी की मांग की गयी थी. इस संबंध में कंपनी के कृपा शंकर सिंह के द्वारा बालूमाथ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसे भी पढ़ें :राजीव">https://lagatar.in/cbi-inquiry-should-be-done-in-rajeev-episode-bjp-delegate-demands-from-governor/">राजीव

प्रकरण की हो CBI जांच, बीजेपी डेलीगेट ने राज्यपाल से की मांग

अमन साहू गिरोह के लिए कर चुका है काम

इस गोलीबारी कांड में शामिल दो अपराधी अमरेश कुमार उर्फ छोटू (19 वर्ष, पतकी) व शिपक उरांव (19 वर्ष, इचाबार) को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि इन दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उनके पास से धमकी व रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अमरेश कुमार यादव अमन साहू गिरोह के लिए काम कर चुका है और पहले भी जेल गया था. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ, बालूमाथ अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुअनि प्रेम कुमार निषाद, कुबेर साव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. दूसरी खबर

युवा यादव संघ का होली मिलन, 9 मार्च को मटका फोड़ प्रतियोगिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/hhhh-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार: युवा यादव संघ, महुआडांड़ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव ने लोगों को होली की शुभकामनायें दी और कहा कि होली आपसी प्रेम व भाइचारा का पर्व है. इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. उन्होंने यादव समाज की एकता और मजबूती पर जोर दिया. प्रत्येक माह की एक तारीख को समाज की बैठक करने का निर्णय लिया गया. मुकेश यादव ने कहा कि युवा यादव संघ महुआडांड़ में नौ मार्च को होने वाले मटका फोड़ आयोजन में भाग लेगा. उन्होने बताया कि विगत तीन वर्षो से युवा यादव संघ की मटका फोड़ प्रतियोगिता का विजयी रहा है. मौके पर संतोष यादव, रामजी यादव, बिट्टु राय, शंकर यादव, विनय यादव, कौशल यादव, उमेश यादव, वरुण यादव, विवेक यादव, रोहित यादव, अखिलेश यादव समेंत समाज के कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मातम">https://lagatar.in/happiness-of-holi-turned-into-mourning-innocent-brother-and-sister-died-due-to-drowning-in-dobha/">मातम

में बदली होली की खुशियां, डोभा में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही