Search

 
 
 

लातेहारः दो बाइक में भिड़ंत, दो युवक घायल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और जगलदगा गांव के पास दोनों में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में सरयु प्रखंड के जिब्रिल अंसारी व चंदवा प्रखंड के देवी मंडप निवासी पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.
 

Latehar : रांची-मेदिनीनगर मुख्यो सड़क (एनएच-75) पर लातेहार थाना क्षेत्र के जगलदगा गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को सदर अस्पकताल, लातेहार में भर्ती कराया गया है. दोनों की स्थित गंभीर बतायी जाती है. घटना सोमवार दोपहर की है.

 
 स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और जगलदगा गांव के पास दोनों में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में सरयु प्रखंड के जिब्रिल अंसारी व चंदवा प्रखंड के देवी मंडप निवासी पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. दोनों को सड़क से उठाया गया. तभी चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे युवा समाजसेवी कुमार नवनीत भी पहुंचे. उन्होंने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां दोनो का इलाज किया गया. दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. दोनों को रिम्सक रेफर करने की तैयारी चल रही थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही