Search

 
 
 

लातेहारः बालूमाथ स्टेशन के पास मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप

धनबाद रेल मंडल के टीआई संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो तीन घंटें में यातायात सामान्य हो जाएगा. बोगियों को पटरी पर लाने के लिए तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गयी है.
 

Latehar : धनबाद रेलमंडल के टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन पर लातेहार जिले के बालूमाथ रेलवे स्टेंशन के पास मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी हो गईं. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दुर्घटना के बाद रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व स्टेूशन मास्टतर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. धनबाद रेल मंडल के टीआई संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो तीन घंटें में यातायात सामान्य हो जाएगा.


उन्होंने कहा कि बोगियों को पटरी पर लाने के लिए तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गयी है. वरीय अधिकारियों को भी सूचना दे दी गयी है. रेलवे के इंजीनियर व कर्मी राहत कार्य में जुटे हैं. रेलवे अधिकारियों की प्रथम जांच में पटरी की स्थिति‍ या लोड तथा तकनीकी खामी दुर्घटना का कारण हो सकती है. हालांकि रेलवे अधिकारियों ने जांच रिर्पोट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारण का खुलासा करने की बात कही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही