Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुल निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी और मारपीट करने पहुंचे दो अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

Advertisement
Advertisement
Latehar : मनिका थाना की पुलिस ने पुल निर्माण कार्य में लगे मशीनों में आग लगाने व कार्य करा रहे मुंशी-मजदूरों की पिटाई करने के इरादे से जुटे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बरवाडीह एसडीपीओ दिलू लोहार ने मनिका थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पननवा ग्राम एवं कोइलाटांड़ ग्राम के बीच बड़काटांड़ सड़क में चार-पांच अपराधी किस्म के लोग जमा हैं. सूचना सत्यापन कराने के बाद मनिका थाना के एसआई प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार की रात तकरीबन 09:20 बजे छापामारी की गयी. उक्त स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को देखते ही वे चारो वहां से भागने लगे. पुलिस के जवानों ने खदेड़कर दो अपराधियों को दबोच लिया. बाकी दो मौके से फरार हो गए. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम उपेंद्र यादव उर्फ नवीन जी (22 वर्ष, भदइबथान, मनिका) व अनिल यादव उर्फ छोटू ( 20वर्ष, पुरूषोत्तमपुर, पांकी) बताया. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ठेकेदार कामेश्वर यादव के पुल निर्माण साइट पर करने वाले थे आगजनी और मारपीट

दोनों ने पुलिस को अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे लोग ठेकेदार कामेश्वर यादव के पुल निर्माण स्थल में जाकर वहां मशीनों में आगजनी करने एवं मुंशी व मजूदरों के साथ मारपीट करने वाले थे. बताया कि बीते 19 जून को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का पर्चा देकर बिना लेवी दिये कार्य नहीं करने की चेतावनी दी थी. बावजूद इसके पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था. ठेकेदार के द्वारा न तो काई जवाब दिया जा रहा था और ना ही लेवी.

बरामद सामग्री

उपेंद्र यादव के पास से लोहे के बना 7.65 एमएम का एक लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन व दो मोबाइल तथा अनिल यादव के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : बड़े">https://lagatar.in/elder-brother-stabbed-the-younger-one-so-much-that-the-whole-body-became-covered-the-reason-will-surprise-you/">बड़े

भाई ने छोटे को मारा इतना चाकू कि पूरा शरीर हो गया छलनी, वजह कर देगा हैरान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही