Search

लातेहार : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 10 जून से होगा अंडर-19 क्रिकेट मैच

Latehar :  सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आगामी 10 जून से जिले में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने यह निर्देश दिया है. लातेहार पुलिस लाइन में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के सभी 12 थाना क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेंगे. थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर महुआडांड़ प्रखंड में खिलाडि़यों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. (पढ़ें, गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-aman-srivastava-brought-to-ranchi-amid-tight-security/">गैंगस्टर

अमन श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया रांची)

प्रशिक्षकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों को कराया जायेगा अभ्यास 

इच्छुक खिलाड़ी 18 मई तक महुआडांड़ थाना में आकर नि.शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की उम्र 16 से 18 वर्ष होनी चाहिए और महुआडांड़ क्षेत्र का निवासी होना चाहिए. आशुतोष यादव ने बताया कि प्रखंड स्तरीय टीम बनाकर खिलाड़ियों को जिला स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा. चयनित खिलाडि़यों को पुलिस द्वारा क्रिकेट किट भी उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों की उपस्थिति में अभ्यास कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-order-of-police-headquarters-action-will-be-taken-if-mobile-is-used-unnecessarily-on-duty/">बिहार

: पुलिस मुख्यालय का फरमान, ड्यूटी पर किया बेवजह मोबाइल का इस्तेमाल तो होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp