Search

 
 
 

बिहार : पुलिस मुख्यालय का फरमान, ड्यूटी पर किया बेवजह मोबाइल का इस्तेमाल तो होगी कार्रवाई

 
Patna : बिहार में पुलिसकर्मी अब ड्यूटी के समय बिना वजह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे. यदि पुलिस जवान ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, ड्यूटी के समय पुलिसकर्मी फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया एप यूज नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल पर बिना किसी वाजिब कारण के बातचीत भी नहीं कर सकते हैं. यदि वो ऐसा करते हैं तो इसे अनुशासनहीनता माना जायेगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. (पढ़ें, गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-aman-srivastava-brought-to-ranchi-amid-tight-security/">गैंगस्टर

अमन श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया रांची)

हथियार, वर्दी या अन्य जानकारी भी पब्लिक करने पर रोक

इतना ही नहीं पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर कर्तव्य से जुड़ी जानकारी, हथियार, वर्दी या अन्य जानकारी पब्लिक ना करने का आदेश दिया है. अगर अफसर और जवान ऐसा करते हैं तो उसे अनुशासनहीनता माना जायेगा और उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मुख्यालय का मानना है कि ऐसा करने से आम जनता के बीच पुलिस की छवि पर प्रभाव पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : सिस्टम">https://lagatar.in/systems-power-failure-peoples-trouble-full/">सिस्टम

की बिजली गुल, लोगों की मुसीबत फुल

ड्यूटी के समय मोबाइल चलाने से काम से ध्यान भटकाता है

जारी आदेश के अनुसार, चौक-चौराहों या अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों और जवानों की ड्यूटी लगायी जाती है. पुलिस कर्मियों का कर्तव्य है कि वे ड्यूटी के दौरान सजग रहें.मोबाईल का अनावश्यक उपयोग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके कर्मियों का ध्यान भटक जाता है. इससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता में कमी आती है. साथ ही यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में भी आता है. ऐसा करने से आम जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल तो होती ही है. इसके साथ ही राज्य पुलिस की छवि पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है.
इसे भी पढ़ें : म्यांमार">https://lagatar.in/cyclone-storm-caused-massive-devastation-in-myanmar-81-people-died/">म्यांमार

में चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही, 81 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही