Search

 
 
 

लातेहार : अज्ञात अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य स्थल पर मशीनों को फूंका

 
Balumath (Latehar) : पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना के सुदूरवर्ती पंचायत बालुभांग के लेमसा और कुरूम टांड स्थित अमानत नदी पर कश्यप कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है. शुक्रवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने कार्य स्थल पर जेसीबी, पोकलेन ओर मिक्चर मशीनों में आग लगा दी. सूत्रों के अनुसार लगभग 30- 35 के संख्या में वर्दी पहने लोग वहां आए और घटना को अंजाम दिया. संभावना जतायी जा रही है कि यह किसी उग्रवादी संगठन के द्वारा लेवी लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलने पर बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर शशिरंजन व थाना प्रभारी मुकेश चौधरी सदल बल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : जहां">https://lagatar.in/where-there-are-bjp-governments-the-investigating-agencies-are-not-seeing-any-flaws-supriyo/">जहां

बीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही