Search

 
 
 

लातेहारः मुसलमानों के बारे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान निंदनीय- जुनैद अनवर

जुनैद अनवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान शर्मनाक है और यह उनकी जहरीली मानसिकता का परिचायक है. सरकार की योजनाओं में न तो किसी नेता की निजी संपत्ति खर्च होती है, न ही किसी राजनीतिक पार्टी की.
 
झामुमो नेता जुनैद अनवर.

Latehar : झामुमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मुसलमानों के संदर्भ सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने अरवल में मुसलमान को आयुष्मान भारत योजना के फायदे लेने वाला लेकिन उसका शुक्रिया नहीं अदा करने वाला नमक हराम से तुलना की है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का बयान शर्मनाक है और यह उनकी जहरीली मानसिकता का परिचायक है. कहा कि सरकार की योजनाओं में न तो किसी नेता की निजी संपत्ति खर्च होती है, न ही किसी राजनीतिक पार्टी की. योजनाओं की राशि राष्ट्रकोष से आती है. राष्ट्रकोष में सिर्फ गिरिराज सिंह या भाजपा के लोग पैसे नहीं देते हैं, बल्कि देश के सभी धर्म प्रांत के लोग टैक्स के रूप में जमा करते हैं. जिस पर समस्त देश वासियों का समान अधिकार है.


 उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह अनुसार, खुद गिरिराज सिंह, उनके पिता और दादा कांग्रेस पार्टी के नमक हराम हैं. क्योंकि आजादी के बाद कांग्रेस ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं देश में चलाई. आजादी के बाद कांग्रेस ने परिवारों को सीधे कई फायदे पहुंचाए. सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लोगों को सस्ता अनाज मिला, जिसमें गरीब परिवारों को तीन-चार रुपये किलो चावल, गेहूं मिलता था. फिर जननी सुरक्षा योजना आई.  जिसमें गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये देकर डिलीवरी कराई जाती थी. उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया जाता था. स्वास्थ्य के क्षेत्र में तब आयुष्मान भारत नहीं था, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़े किए गए. टीकाकरण अभियान से चेचक, पोलियो जैसी बीमारियां खत्म हुईं.


 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ने गांवों में दवा और डॉक्टर पहुंचाए. इन सभी योजनाओं का लाभ गिरिराज सिंह के परिवार ने भी उठाया. लेकिन वोट कांग्रेस को नहीं देकर जनसंघ और भाजपा को देते रहे. गिरिराज सिंह के अनुसार, वो और उनका परिवार कांग्रेस के लिए नमक हराम की श्रेणी में आए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही