Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : विहिप-बजरंग दल की बैठक, प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की निंदा

Latehar:  विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू जबकि संचालन संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ कुमार साहू ने किया. बैठक में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. उन्होंने संगठन का विस्तार व अन्य गतिविधियों में तेजी लाने की बात कही. प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, मंत्री रोबिन एवं रांची विभाग के मन किशोर झा ने भी संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही. इसे भी पढ़ें: झामुमो">https://lagatar.in/jmm-is-jharkhand-mudra-mochan-party-people-have-to-get-rid-of-it-babulal/">झामुमो

है झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी, जनता को निजात दिलानी है : बाबूलाल

पत्थरबाजी के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

बैठक में गत शनिवार को पतरातू गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक समुदाय के द्वारा की गयी पत्थरबाजी की निंदा की गयी और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी. बैठक में कहा कि विगत कुछ दिनों से लातेहार मे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले किये जा रहे हैं. अगर इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में बजरंग दल विभाग संयोजक संदीप कुमार दास, जिला संयोजक सौरव कुमार साहू, समरसता प्रमुख शशिभूषण मिश्रा, मठ मंदिर प्रमुख संजय प्रजापति, कार्यसमिति सदस्य धीरज गुप्ता, उमेश साहू, जिला समरसता प्रमुख संतोष पासवान, पियूष उपाध्याय, मन्नू उपाध्याय, रितिक ठाकुर, रंजीत ठाकुर, राहुल यादव, अभिषेक यादव, विक्रांत सिंह, रूपम कुमार, गौतम सिन्हा, राहुल यादव, राकेश यादव, अभिषेक यादव, राज गुप्ता, रितिक ठाकुर व अरविंद कुमार समेंत बजरंग दल के कई सदस्य उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/mla-amba-met-with-the-villagers-from-dc-sp-said-injustice-is-happening-with-the-villagers-anger-is-growing/">धनबाद

: राजकमल में दीक्षा समारोह, 333 छात्रों को दी गई दीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही