Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ग्रामसभा में ग्रामीणों का फैसला, ऑनलाइन रसीद के लिए करेंगे आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Latehar: सदर प्रखंड के दुगिला ग्राम के ग्रामीणों ने पूर्वजों की ऑफलाइन रसीद को ऑनलाइन करने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे. मंगलवार को ग्रामीणों ने दुगिला ग्राम के चारमुहान में ग्रामसभा की. ग्रामसभा में /यह निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने ग्रामसभा में कहा कि यदि दुगिला गांव के उनके पूर्वजों की जमीन को ऑफलाइन से ऑनलाइन नहीं किया गया तो अंचल व समाहरणालय का घेराव किया जायेगा. ग्रामसभा में ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि आदेश के बावजूद भी लातेहार अंचल में ऑनलाइन रसीद नहीं काटा जा रहा है. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले ही उपायुक्त जिला पुलिस अधीक्षक और अंचल कार्यालय को आवेदन दिया जा चुका है. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. ग्राम सभा में ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, रिझु उरांव, नरेश उरांव, सुखिया देवी कमलेश उरांव सहित सैकड़ो लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-कोलकाता">https://lagatar.in/olkata-justice-abhijit-gangopadhyay-resigns-will-join-bjp/">कोलकाता

: जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही