Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: ग्रामीणों ने डीसी से की सड़क को दुरुस्त कराने की मांग

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार के चंदवा के सुदूरवर्ती गांव लाधुप के ग्रामीण जर्जर सड़क से परेशान हैं. उन्होंने डीसी अब्बू इमरान से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य पथ वर्षों से जर्जर है. इस वजह से लाधुप, सेनहा व आसपास के कई गांव के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचने के दौरान चोटिल हो जाते हैं. बरसात के दिनों में भी लोगों को चंदवा मुख्यालय और अन्य जगहों में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. उन्होंने उपायुक्त अब्बू इमरान से सड़क का पुनर्निर्माण कराने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/shocking-disclosure-in-punjab-governments-report-allegations-of-bathinda-ssp-that-ferozepur-ssp-allowed-the-protesters-to-go-in-the-route-of-pm-modi/">पंजाब

सरकार की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा ! बठिंडा एसएसपी का आरोप, फिरोजपुर एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी के रूट में जाने दिया         

ग्रामीणों ने डीसी को समस्या से अवगत कराया

ग्रामीण साजिद खान ने बताया कि यह सड़क वर्षों पहले बना था. उसके बाद सड़क नहीं बन पाया. सड़क जर्जर होने के कारण बच्चों को भी स्कूल आने जाने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यह सड़क लाधुप और लोहरदगा को जोड़ती है. कहा कि अभी हाल ही में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान भी उपायुक्त को इस समस्या से अवगत कराया गया था. लेकिन कुछ नहीं हुआ है. ग्रामीणों को सड़क बनने का इंतजार है. इसे भी पढ़ें- केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-visited-mahakal-tample-in-ujjain-offered-prayers-by-law/">केरल

के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये, विधि-विधान से पूजा अर्चना की            
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही