Search

 
 
 

लातेहार : स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 10 यूनिट रक्त संग्रह

 
Latehar :  सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अपील पर झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने ब्लड बैंक में  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. राष्ट्रीय रक्तदान पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मियों ने ब्लड डोनेट कर कुल 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. ब्लड डोनेट करने वालों में  जुनैद अली (डाटा इंट्री ऑपरेटर), शोएब अख्तर (लैब टेकनीशियन), गायत्री देवी (ब्लड बैंक कर्मी ), रोशन तिर्की, पीटर करकेट्टा, बलराम उरांव, विजय कुमार सिंह व जीतेंद्र गुप्ता शामिल हैं. (पढ़ें, आदिवासियों">https://lagatar.in/tribal-people-will-have-to-come-forward-to-protect-their-rights-celestine-kujur/">आदिवासियों

को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा : सेलेस्टीन कुजूर)

रक्तदान कर ही किया जा सकता है मानव रक्त का संग्रहण

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह ब्लड बैंक के लैब टेकनीशियन विनय कुमार सिंह ने बताया कि संघ द्वारा पूर्व में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि मानव रक्त का संग्रहण रक्तदान कर ही किया जा सकता है. रक्तदान करने से मुनष्य स्वस्थ्य रहते हैं. हर स्वस्थ्य व्यक्ति तीन माह में रक्तदान कर सकता है. उन्होंने स्वयं सेवी एवं अन्य संगठनों से भी रक्तदान शिविर आयोजित करने का आग्रह किया. रक्तदान करने वालों को श्री सिंह ने उपहार भेंट किया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-petrol-pump-robbery-exposed-one-criminal-arrested-with-weapon/">चंदवा

: पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही