Search

 
 
 

चंदवा : पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

 
Chandwa :  चंदवा पुलिस की तत्परता से पांच घंटे के अंदर पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा हो गया. पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लूटकांड में प्रयुक्त बाइक, एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और 2000 नकद बरामद किये हैं.  गिरफ्तार अपराधी हरैयाटांड़ मुरपा बालूमाथ निवासी मो नवाजिश पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया गया. एक अपराधी अभी भी फरार चल रहा है. लातेहार डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा व चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. (पढ़ें, नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumars-claim-central-government-is-planning-to-hold-lok-sabha-elections-earlier/">नीतीश

कुमार का दावा, लोस चुनाव पहले कराने की योजना बना रही केंद्र सरकार)

शनिवार शाम दो अपराधियों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम

बता दें कि  माल्हन-मैकलुस्कीगंज पथ पर दूबी के पास शनिवार शाम हिंदुस्तान बायोडीजल पंप को अपराधियों ने लूट लिया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गयी. चंदवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच घंटे के अंदर ही लूटकांड का खुलासा कर दिया. इसे भी पढ़ें : VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही