Search

 
 
 

लातेहार :  दो बाइक की टक्कर में स्वयंसेवक घायल, रिम्स रेफर

सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत के गाला नदी के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में  तरवाडीह पंचायत के स्वयं सेवक खुर्शीद अंसारी (35) और सासंग निवासी सोनू नायक  (28) घायल हो गए.
 

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत के गाला नदी के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में  तरवाडीह पंचायत के स्वयं सेवक खुर्शीद अंसारी (35) और सासंग निवासी सोनू नायक  (28) घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, खुर्शीद अंसारी पंचायत भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष  अभियान शिविर में अतिथियों के लिए नास्ता लेने लातेहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे, इसी क्रम में यह घटना घटी. घटना की जानकारी मिलते ही तरवाड़ीह पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद  से सदर अस्पताल भेजा. जहां  प्राथमिक   इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनो को रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही