Search

 
 
 

लातेहार: बीएस कॉलेज के स्वयंसेवकों ने युवाओं का किया सर्वेक्षण

 
Latehar: लातेहार शहर के बानपुर इलाके में स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने युवाओं का सर्वेक्षण किया. इस दौरान औपचारिक शिक्षा व नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण किया गया. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार यह सर्वेक्षण किया जा रहा है. 4 दिवसीय इस सर्वेक्षण के पहले दिन महाविद्यालय की सचिव महोदय अंजू गुप्ता व प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. उन्होंने सर्वेक्षण के लिए निकले स्वयंसेवकों के साथ-साथ चलकर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने स्थानीय लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ कर रोजगार का अवसर प्राप्त करने की अपील की. स्वयंसेवकों में मालती कुमारी, सुषमा कुमारी, प्रीति कुमारी, अमृता कुमारी, सोनी कुमारी, क्रांति कुमारी, सरोज कुमारी व अनु कुमारी आनंदित तेलरा शामिल थी. इसे भी पढ़ें:  हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-painting-exhibition-organized-at-anubhav-kala-kendra/">हजारीबाग

: अनुभव कला केंद्र में पेंटिंग एक्जिबिशन का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही