Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जंगली हाथियों ने 4 घरों को किया ध्वस्त, दहशत में लोग

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में जंगली हाथियों का कहर देखने को मिला. प्रखंड के मूरपा पंचायत के जिपुवा गांव में हाथियों ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों ने पंकज यादव, प्रसाद गंझू, दसनी देवी व तेतरी देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लोग अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. तभी जंगली हाथियों के आने की जानकारी मिली. जिसके बाद सभी लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इस दौरान हाथियों ने सभी के घरों को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे अनाज और सामानों को नष्ट कर दिया. हाथियों ने किसान हलीम मियां, नईम मियां, इदरीश अंसारी व शिवनाथ यादव के खेत में लगे अरहर व फूलगोभी की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-faviquik-caught-from-sakchi-market-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: साकची बाजार से पकड़ाई नकली फैवीक्विक, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही