Search

 
 
 

लातेहार को विकसित जिला बनाने के लिए प्रयासरतः बैद्यनाथ राम

 
Latehar: स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को अपने निजी कोटे से 50 लाख के 10 योजना का ऑनलाइन उद्घाटन किया. मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होने मानस पथ अंबाकोठी में अवस्थित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. इसके पूर्व स्थानीय कार्यकताओं व अन्य लोगों ने मंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया. मौके पर शिक्षा मंत्री राम ने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र में विकास की योजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं. लातेहार को विकसित जिला बनाने के लिए हर वह संभव प्रयास किया जा रहा है. यहां के लोगों को प्रदेश में ही रोजगार और नौकरी मिले यह मेरा प्रयास रहा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,प्रमोद प्रसाद सिंह, सुशील कुमार अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद महालका, डा विशाल शर्मा, प्रमोद पांडेय, सुदामा गुप्ता, राजू सिंह, अंकित पांडेय, सुनील शौंडिक, दीपक कुमार, विशाल कुमार और रंजीत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/supreme-court-issues-guidelines-regarding-caste-based-discrimination-against-prisoners-in-jails/">

 जेलों में कैदियों के साथ जाति आधारित भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही