Search

 
 
 

सोमवार को लातेहार को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

 
सरयू पथ से नेतरहाट की दूरी मात्र 80 व लोध फॉल की दूरी 107 किलोमीटर है पुलिस को भी अभियान चलाने में होगी आसानी Ashish Tagore Latehar: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को लातेहार वासियों को एक बड़ी सौगात देंगे. अगर यह कहें कि सोमवार को लातेहार के लोगों की एक बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होगी तो गलत नहीं होगा. दरअसल, पीएम सोमवार को लातेहार-सरयू मुख्य पथ पर रेलवे फाटक के पास फ्लाई ओवर निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. इस प्लाई ओवर की मांग दशकों से की जा रही थी. बता दें कि बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में डेमू और लातेहार रेलवे स्टेशन के बीच सरयू पथ है. इस पथ में रेलवे के पूर्वी केबिन के पास एक रेल क्रासिंग फाटक है. इस रेलखंड में काफी संख्या में मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होता है. इस कारण अक्सर रेल फाटक लगा रहता है. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-huge-corruption-in-jal-jeevan-mission-in-11-hamlets-of-lipunga-village/">किरीबुरु

: लिपुंगा गांव के 11 टोला में जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार

प्लाई ओवर बन जाने से होगा यातायात आसान

इस पथ से मशहूर पर्यटन स्थल नेतरहाट की दूरी मात्र 80 किलोमीटर है. जबकि मात्र 107 किलोमीटर की दूरी तय कर झारखंड के सबसे उच्चे जलप्रपात लोध फॉल पहुंचा जा सकता है. काफी संख्या में पर्यटक इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं. दीगर बात यह भी है कि इस पथ पर सरयू के अलावा बारेसांढ़, डोमाखांड़, गारू व महुआडांड़ समेंत कई इलाके हैं. इन्हें नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र माना जाता है. यहां नक्सलियों की मूवमेंट अक्सर देखने को मिलती है. ऐसे में पुलिस को भी सर्च अभियान के दौरान रेलवे फाटक बंद रहने से परेशानी होती है. हालांकि हाल के दिनों में नक्सली गतिविधियां इन क्षेत्रों में कम हुई है, बावजूद इसके नक्सली यदा कदा अपनी उपस्थिति का एहसास कराते रहे हैं. इन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज व एंबुलेंस को भी फाटक बंद होने के कारण अस्पतालों में पहुंचने में समय लगता है. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pm-narendra-modi-inaugurated-21-esi-hospitals/">आदित्यपुर

: पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 ईएसआई अस्पतालों का किया उद्घाटन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/jankari-dete-rail-adhikari-_190-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

रेलवे के अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

रविवार को रेलवे के सीनियर डीईईओपी संजीव कुमार, सीपीएम जीएस रामसूरत सिंह और सीनियर डीएमएम सरोज कुमार ने लातेहार रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आयोजित संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में बताया कि विकसति भारत- विकसित रेल 2047 संकल्प के तहत कराये जा रहे इस फ्लाई ओवर निर्माण की लागत 108.17 करोड़ रूपये है. इसमें रेलवे की 42.79 और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 65.38 करोड़ रूपये की है. उन्होने बताया कि पीएम फ्लाई ओवर ब्रिज शिलान्यास के अलावा रिचुघुटा और डेमू रेलवे स्टेशन में बने अंडरपास उद्घाटन भी करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही