Search

 
 
 

लातेहार: आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान 9वें दिन मौत

जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के भामशाह तेली टोला की सुनैना देवी पति राहुल कुमार साहू का इलाज के दौरान रविवार शाम को मौत हो गई .
 

Latehar : जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के भामशाह तेली टोला की सुनैना देवी पति राहुल कुमार साहू का इलाज के दौरान रविवार शाम को मौत हो गई . महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी और पिछले नौ दिनों से रांची के एक अस्‍पताल उसका इलाज चल रहा था.उसका अंतिम संस्‍कार सोमवार को बालुमाथ के मुक्तिधाम में किया गया. 

 

घटना के बाद से ही घर में शोक का माहौल है. उनके दो छोटे-छोटे बच्‍चें हैं.जिसका रो- रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार पिछले 11 अप्रैल को 22 वर्षीय सुनैना देवी घर के बाहर से एक कोयले के चूल्‍हे को घर के अंदर ले जा रही थी. 

 

इसी दौरान आग की लपटों ने उसकी साड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गयी. बालुमाथ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया. रांची के एक नीजि अस्‍पताल में उसका इलाज किया जा रहा था. लेकिन रविवार की शाम उसका इलाज के दौरान मौत हो गयी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही