Search

 
 
 

लातेहारः अलाव ताप रही महिला झुलसी, रिम्स रेफर

प्रेम साव की पत्नी शांति देवी (50 वर्ष) अपने घर में अलाव ताप रही थी. इसी दौरान अलाव से उठी चिंगारी से महिला की साड़ी में आग पकड़ ली, जिससे वह झुलस गई. परिजन महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में सोमवार को एक महिला अलाव तापने के क्रम में झुलस गयी. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के प्रेम साव की पत्नी शांति देवी (50 वर्ष) अपने घर में अलाव ताप रही थी. इसी दौरान अलाव से उठी चिंगारी से महिला की साड़ी में आग पकड़ ली, जिससे वह झुलस गई.


 परिजनों ने आनन-फानन में आग पर किसी तरह काबू पाया और महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही