Search

 
 
 

झा. कैबिनेट के फैसले: पर्यटन महोत्सव को 80 व सांस्कृतिक मेले के लिए मिलेगा 70 लाख

राज्य सरकार ने राजकीय मेला महोत्सव के लिए संशोधित मार्गदर्शिका जारी कर दी है. इसके तहत राजकीय मेला को दो श्रेणी में बांटा गया है जिसके तहत पर्यटन महोत्सव और सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया जाएगा.
 

Ranchi : राज्य सरकार ने राजकीय मेला महोत्सव के लिए संशोधित मार्गदर्शिका जारी कर दी है. इसके तहत राजकीय मेला को दो श्रेणी में बांटा गया है जिसके तहत पर्यटन महोत्सव और सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया जाएगा.

 

पर्यटन महोत्सव के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 80 लाख और सांस्कृतिक मेला के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख रुपए तय की गई है. कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

 

पर्यटन महोत्सव (राजकीय)

•    इटखोरी महोत्सव इटखोरी, चतरा

•    बैद्यनाथ महोत्सव (देवघर महोत्सव), देवघर

•    बासुकीनाथ महोत्सव बासुकीनाथ, दुमका

•    गणतंत्र मेला, गोड्डा

•    आदिवासी महाकुंभ विकास मेला पलामू

•    श्री बंशीधर महोत्सव, श्री बंशीधर नगर, गढ़वा

•    श्री रामरेखाधाम महोत्सव, सिमडेगा

 

सांस्कृतिक मेला (राजकीय)

•    माघी मेला, राजमहल, साहेबगंज

•    माघ पुर्णिमा (फरवरी) के अवसर पर

•    हिजला मेला, दुमका

•    छऊ महोत्सव, सरायकेला-खरसावां

•    मुड़मा मेला मांडर रांची

•    लुगुबुरु महोत्सव, 

•    सिरा-सिता मेला, गुमला

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही