Search

 
 
 

लातेहारः ट्रैक्टर के धक्के से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

बालूमाथ थाना क्षेत्र की मुरपा पंचायत के मनसिघा लैंपस के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला दशमी देवी (पति रामधनी यादव) की मौत हो गई. बताया गया कि बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की मुरपा पंचायत के मनसिघा लैंपस के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला दशमी देवी (पति रामधनी यादव) की मौत हो गई. बताया गया कि बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी. ग्रामीण उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 


 महिला की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल था. घटना के बाद  गुस्साए ग्रामीणों ने बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर मुरपा पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही