Search

 
 
 

लातेहार : पड़ोसियों से किराया उधार लेकर मुआवजा की आस में वन विभाग कार्यालय पहुंची महिला, किसी ने नहीं लिया आवेदन

 
  • हाथियों ने घर कर दिया क्षतिग्रस्त, अनाज कर गये चट
  • पीड़िता रीना देवी ने कहा- अब नहीं रहने के लिए ठिकाना, खाने को अनाज भी नहीं
Chandwa (Latehar) : मंगलवार की रात्रि जंगली हाथियों ने लाधुप पंचायत के हेसला गांव में जमकर उत्पात मचाया था. हाथियों ने रीना देवी के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. घर में रखे अनाज को भी हाथियों ने चट कर दिया. अब रीना देवी के पास न तो रहने के लिए घर है और ना ही खाने के लिए अनाज. रीना देवी गुरुवार को मुआवजा पाने की आश में वन विभाग कार्यालय चंदवा पहुंची. लेकिन अधिकारियों से उसकी मुलाकात नहीं हो पायी. रीणा देवी ने कहा कि उसके पास खाने के लिए राशन और रहने के लिए घर नहीं है. वह अपने बच्चों के साथ पड़ोसियों के घर में शरण ली है. गांव वालों से किराया उधार लेकर वन विभाग के कार्यालय तक पहुंची. लेकिन यहां अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पाई. विभाग के कर्मियों ने उसका आवेदन नहीं लिया. हालांकि उन्होंने सुझाव दिया कि आधार कार्ड, जमीन का रसीद तथा बैंक पासबुक, वंशावली की छाया प्रति तथा ध्वस्त घर का एक फोटो तथा मुखिया से अग्रसारित किया हुआ आवेदन कार्यालय में सौंप दें. उन्हें मुआवजा अवश्य मिलेगा. रीना देवी ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा वह कहां रहेगी. बता दें कि पिछले वर्ष मई माह में रीना देवी के पति को हत्या के आरोप में लातेहार जेल भेज दिया गया था. यहां उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. इस वर्ष हाथियों ने उसके आशियाना को उजाड़ दिया. इससे उसके समक्ष अपने बच्चों के पालन-पोषण एवं रहने की बड़ी समस्या आन पड़ी है. इसे भी पढ़ें : करनी">https://lagatar.in/had-to-double-the-income-of-farmers-committed-a-scam-of-rs-73-crore/">करनी

थी किसानों की आय दोगुनी, कर दिया 73 करोड़ का घोटाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही