Search

 
 
 

लातेहारः घर से महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

आरोप है कि गांव के सुधीर उर्फ कुन्नू नगेशिया ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है. महिला के पेट में चाकू से वार किया गया है. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार व महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे.
 

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के केनाटोली गांव में महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है. आरोप है कि गांव के सुधीर उर्फ कुन्नू नगेशिया ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है. महिला के पेट में चाकू से वार किया गया है. घटना की जानकारी ग्रामीणों को उस समय मिली, जब वे महिला के बारे पूछताछ कर रहे थे. ग्रामीणों ने घर में महिला का शव पड़ा देखा.


 ग्रामीणों ने बताया कि शव से दुर्गंध आ रही थी. कयास लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या एक-दो दिन पहले की गई है. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार व महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भेज दिया.


 पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरे मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही