Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बीजेपी कार्यालय में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Latehar : बीजेपी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को सुषमा स्वराज अवॉर्ड समारोह और महिला दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीला देवी ने की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सह लातेहार प्रमंडलीय प्रभारी रूपा सिंह शामिल हुईं. इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह पलामू प्रमंडल प्रभारी कल्याणी पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की भी उपस्थित रहीं. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-uproar-in-house-over-ram-navami-procession-and-dj/">बजट

सत्र : रामनवमी के जुलूस और डीजे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा)

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा प्रदान कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित 

सुषमा स्वराज अवार्ड समारोह और महिला दिवस पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा प्रदान कर रही महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया, उनमें अधिवक्ता रितु रानी, ग्रामीण एएनएम सुनीता कुमारी, उषा देवी, रेनू देवी, पूर्व कालिक वनवासी कल्याण केंद्र की सुजाता मुंडा, वार्ड पार्षद प्रमिला देवी, संयुक्ता देवी, विमला देवी, समाज सेविका मंजू सिंह, बनवारी साहू कॉलेज की सचिव अंजू गुप्ता के अलावा सोनी देवी, चिंतामणि देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, रानी कुमारी, जसमति देवी और कलवाती देवी का नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-unseasonal-rains-made-us-feel-cold-damage-to-crops/">साहिबगंज

: बेमौसम बारिश ने कराया ठंड का एहसास, फसलों को नुकसान

घर से निकलकर सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील-रूपा सिंह 

प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. समाज में परिवर्तन लाने में महिलाओं की अहम भूमिका है. उन्होंने महिलाओं को अपने घर से निकलकर सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अपर्णा सिंह ने किया. वहीं नगर मंडल अध्यक्ष अंजु गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-board-12th-result-released-girls-outshined-in-all-the-three-streams/">बिहार

बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही