Search

 
 
 

लातेहार: महिलाओं ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की मांग

 
Latehar: महिला समूह की महिलाएं शुक्रवार को डीसी कार्यालय पहुंची. महिलाओं ने समाहरणालय पहुंच कर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा. महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि उन्होंने आठ से 13 अगस्त तक नगर पंचायत के अधिकारियों के कहने पर तिरंगा सिलाई किया था. प्रति तिरंगा की सिलाई में दस रूपये का पारिश्रमिक देने की बात कही गयी थी. लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया.
इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good

News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे
बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घर-घर तिरंगा पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों से तिरंगा सिलाई करवाया गया था. लेकिन एक महीने के बाद भी इन महिलाओं को तिरंगा सिलने का पारिश्रमिक नहीं दिया गया. इसे लेकर महिलाओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने में अर्पिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण देवी, मंजू देवी व शीला कुमारी शामिल थीं. महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की.
इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-at-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही