Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः बरवाडीह में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाने की पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ एक युवक (तस्कर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक पलामू से ब्राउन शुगर खरीद कर बिक्री के लिए बाइक (जेएच 03 एन 3359) से बरवाडीह की ओर जा रहा है. एसपी के निर्देश पर बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

पुलिस की टीम कुटमू चौक के पास घात लगाए बैठी थी. इसी दौरान डालटनगंज से बरवाडीह की ओर एक बाइक आती दिखाई दी. पुलिस को देखते ही बाइक सवार तेजी से पीछे की ओर बाइक घुमा कर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे दबोचा लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से ढाई ग्राम ब्राउन शुगर व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम विपिन कुमार बताया. वह खुरा  ग्राम निवासी स्व विद्या प्रसाद का पुत्र है. थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक कई महीनों से ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा था. वह  कई तस्करों के गिरोह से जुड़ा हुआ है. युवक ने कई तस्करों का नाम बताया है. पुलिस उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही