Search

 
 
 

लातेहारः नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

लवकुश यादव काम करने ओडिशा गया हुआ था. लौटने के क्रम में शुक्रवार को वह ट्रेन से रांची रेलवे स्टेहश पर उतरा. वहां से बस से अपने घर लौट रहा था. बस में ही नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने केला में नशीला पदार्थ मिला कर उसे खिला दिया.
 

Latehar : नशाखुरानी गिरोह ने लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के एक युवक को लवकुश यादव को अपना शिकार बनाया. गिरोह के सदस्यों  ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास से मोबाइल, पैसा व अन्ये कीमती सामान उड़ा लिए. लवकुश यादव थाना क्षेत्र के मकरा बेसरा गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम शरणजीत यादव है.


मिली जानकारी के अनुसार लवकुश यादव काम करने ओडिशा गया हुआ था. लौटने के क्रम में शुक्रवार को वह ट्रेन से रांची रेलवे स्टेहश पर उतरा. वहां से बस से अपने घर लौट रहा था. बस में ही नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने केला में नशीला पदार्थ मिला कर उसे खिला दिया. केला खाने के बाद वह बस में ही बेहोश हो गया. कुछ होश आने के बाद वह किसी तरह बारियातू में उतरा. युवक की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने उसे बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.


वहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया. दूसरे दिन शनिवार को स्थिति सामान्य होने पर युवक को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई. डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है. इसके बाद युवक ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही