Search

 
 
 

लातेहार : युवा कांग्रेस ने की शक्ति सुपर सी कार्यक्रम की शुरूआत, महिलाओं की मजबूती पर जोर

 
Latehar:  रविवार को लातेहार युवा कांग्रेस इकाई द्वारा युवा शक्ति सुपर सी कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने की. मौके पर अमित यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जिला से पंचायत स्तर तक मजबूत करना है. युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम में 15 अगस्त को देश की बेटियां ध्वजारोहण करेंगी. देश की हर महिलाओं के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक भारत की हर महिला सशक्त नही होती, तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता. इसे भी पढ़ें :जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/the-morale-of-criminals-is-high-in-jmm-congress-government-jayant-sinha/">जेएमएम-कांग्रेस

सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : जयंत सिन्हा

15 अगस्त को बेटियां करेंगी ध्वजारोहण : अमित यादव

वहीं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि वर्तमान समय में देश की महिलाएं असुरक्षित है. आज महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है. युवा कांग्रेस ने संगठन स्तर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी देने का प्रयास किया है. अमित यादव ने इस आशय की जानकारी प्रेसवार्ता में दी. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मो. इमरान, संतोष रजक, अनिता देवी, मंजू देवी, बिजेंदर उरांव. गोलडेन बाबू समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/3-including-woman-arrested-with-ganja-worth-4-20-lakhs-at-dhanbad-railway-station/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर 4.20 लाख के गांजा के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही