Search

 
 
 

लातेहार : यूथ मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन, 22 युवक-युवतियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

 
Latehar : प्रखंड कार्यालय सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत यूथ मोबिलाइजेसन कैंप का आयोजन किया गया. जिसकी शरूआत प्रखंड प्रमुख ममता देवी व उपप्रमुख कामेश्वर राम ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में राज्य से आए पीआरआई के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. जिसमें सिलाई मशीन, ऑपरेटर, आईटी कंप्यूटर, सॉफ्ट स्किल इंग्लिश के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई. बताया गया कि प्रशिक्षण के बाद शत प्रतिशत नौकरी की गारंटी, सरकार द्वारा स्वीकृति प्रमाण पत्र, फ्री प्रशिक्षण, फ्री आवास एवं भोजन, फ्री किताबें, फ्री यूनिफॉर्म का लाभ दिया जाएगा. 3 महीने का कोर्स कराया जाएगा. आगे दस्तावेज में 10वीं की अंकसूची, बीपीएल कार्ड, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है. कार्यक्रम में मुख्य भूमिका JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार की रही. कैंप में कुल 22 युवक-युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया एवं ट्रेनिंग सेंटर जाने की सहमति जताई. मौके पर जिला प्रबंधक जॉब एंड स्किल अनु कुमारी, प्रकाश पांडेय, L E O मोनिका मिंज, प्रधान सहायक महेश मोची, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर राजन कुमार यादव, अनिल उरांव, मोहन प्रजापति समेत सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें–चांडिल">https://lagatar.in/chandil-every-branch-of-the-bank-should-give-pmegp-loan-to-three-beneficiaries-bdo/">चांडिल

: बैंक की हर शाखा तीन-तीन लाभुकों को दे पीएमईजीपी ऋण : बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही