Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्‍स रेफर

शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में आश्रम उच्‍च विद्यालय के पास गुरूवार तड़के करीब 4.30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्‍था में उसे सदर अस्‍पताल, लातेहार में भर्ती कराया गया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर उसे रिम्‍स, रांची भेज दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में आश्रम उच्‍च विद्यालय के पास गुरूवार तड़के करीब 4.30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्‍था में उसे सदर अस्‍पताल, लातेहार में भर्ती कराया गया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर उसे रिम्‍स, रांची भेज दिया गया है. 

 


जानकारी के अनुसार, अजय सिंह (छिपादोहर निवासी) अपनी बाइक से रेलवे स्‍टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान आश्रम उच्‍च विद्यालय के पास उसकी बाइक की एक ट्रैक्‍टर से सीधी टक्‍कर हो गयी. टक्‍क्‍र की आवाज सुनकर वहां रहने वाले स्‍थानीय निवासी सुरेंद्र प्रसाद (छड़-सीमेंट दुकान) अपने घर से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक सड़क पर पड़ा है. 

 

इसके बाद उन्‍होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद अपनी ऑटो से घायल युवक को लेकर सदर अस्‍पताल पहुंचे. यहां चिकित्‍सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. उसके बाद उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया. घायल युवक का एक हाथ और पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही