Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : फूड प्वाइजनिंग से मौत हुए बच्चियों के परिजनों से मिलीं जिप सदस्य, बंधाया ढांढस

Advertisement
Advertisement
Latehar : पिछले जून माह में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत की परसाही गांव में पैकेट बंद मिक्चर, रिंग्स और कुरकुरे खाने से अनिल गंझु की पुत्री नीधी कुमारी, आराध्या कुमारी की रिम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी. चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने फूड प्वाइजनिंग से मौत हुए बच्चियों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर जानकारी हासिल कीं. मौत पर दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-audit-of-development-works-under-mnrega-framework-prepared-for-social-audit/">लातेहार

: मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों का ऑडिट, सामाजिक अंकेक्षण के लिए तैयार की गई रुपरेखा

गांव की समस्यायों की लीं जानकारी

वहीं गांव में हो रहे आषाढ़ी पूजा में भी जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने भाग लिया. उन्होंने ग्रामीणों से गांव की समस्यायों के बारे में जानकारी ली औऱ समाधान के आश्वासन दिए. आषाढ़ी पूजा करा रहे ग्राम प्रधान सह पाहन पंचु गंझु ने जिला परिषद सदस्य को बताया कि आषाढ़ में परंपरा के अनुसार प्राकृतिक पूजा करते हैं ताकि वर्षा की कमी न हो, पेड़-पौधे व खेती हरे भरे रहें. मौके पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, सामाजिक कार्यकर्ता हेदायतुल्लाह अंसारी, ग्राम प्रधान सह पाहन पूजेर पचु गंझु, पाहन पूजेर राजेन्द्र महली, मुन्ना गंझु, लालु गंझु, अनिल गंझु, महेंद्र गंझु, गोपी गंझु, मंटु गंझु, मटु गंझु, प्रदीप गंझु, परदेशी गंझु, बढ़न गंझु, चंद्रीका गंझु, अर्जुन गंझु, भुकन गंझु, जगेशर गंझु, बबलु गंझु, पिंटु गंझु, टेला गंझु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें- किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-ban-operation-of-heavy-vehicles-in-kalaiya-panchayat-of-jagannathpur/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर के कलईया पंचायत में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही