Search

 
 
 

लातेहार अंचल कार्यालय बिचौलिये के हवाले, सीओ की संपत्ति की हो जांच : आजसू

 
Latehar : अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आजसू पार्टी, लातेहार के द्वारा आहुत तीन दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया. तीन दिनों तक समाहरणालय के समक्ष धरना देने के बाद जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में आजसू का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को संबोधित एक मांग पत्र उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप को सौंपा. इससे पहले धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर आजसू के तीन सूत्री मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो आजसू के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आजसू संघर्ष की पार्टी है और आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष करेगी. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट

लातेहार सीओ के कार्यकाल और संपत्ति की जांच करे ईडी 

उन्होंने लातेहार अंचलाधिकारी के कार्यकाल एवं उनकी संपत्ति की जांच ईडी से कराने की मांग की है. कहा कि अंचल कार्यालय आज बिचौलियों के हवाले हो गया है, बिना रिश्वत के यहां कोई काम नहीं होता है. केंद्रीय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम की सफलता बताती है आम जनता अंचल कार्यालय की कार्यशैली से तंग है. अंचल कार्यालय में आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ भूमि माफिया व बिचौलियाओं का काम हो रहा है. जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान ने कहा आंदोलन करना हमारा शौक नहीं मजबूरी है. अगर प्रशासन आम जनता का काम सहुलियत से करेगी तो किसी आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आजसू नेता संजय तिवारी ने कहा कि लातेहार अंचलाधिकारी के खिलाफ एक हजार आवेदन मुख्य सचिव तथा ईडी को भेज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी. मौके पर जिला प्रवक्ता नितेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास उर्फ बिट्टू, ओबीसी जिला अध्यक्ष कुंदन जायसवाल, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राजा दुबे, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर, विकास साहू, राहुल दुबे, कुंदन तिवारी, नब्बू भुइयां, रीमा देवी, प्रीतम गुप्ता, जशोदा कुंवर, पूजा देवी, महेंद्र उरांव, जनार्दन साहू, नंदकिशोर यादव व कुलदीप उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/sanjeev-the-shooter-of-mukhtar-ansari-was-killed-in-lucknow-the-attackers-came-in-the-dress-of-a-lawyer/">लखनऊ

में मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव की हत्या, वकील की ड्रेस में आये थे हमलावर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही