Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के युवा व्यवसायी निर्दोष कुमार यूरोपीय देश अजरबैजान में होंगे सम्मानित

Latehar: लातेहार के युवा व्यवसायी निर्दोष कुमार यूरोपीय देश अजरबैजान में सम्मानित होंगे. डेल्टा एग्री जेंटिकल्स विक्ट्री कंपनी के द्वारा निर्दोष कुमार को सम्मानित किया जायेगा. उन्हें यह सम्मान यूरोपीय देश अजरबैजान में दिया जायेगा. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट धनंजय कुमार सिंह और असिस्टेंट सेल्स मैनेजर अनूप कुमार राम ने बताया कि पूरे देश के 9 लोगों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है. सम्मान समारोह में बेहतर व आधुनिक खेती की भी जानकारी दी जायेगी ताकि वे अपने क्षेत्र में किसानों को बेहतर खेती करने की तकनीकी जानकारी दे सके. लातेहार">https://lagatar.in/latehar-defeating-garhwa-in-under-16-cricket-league-latehar-reaches-super-league/">लातेहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
निर्दोष गुप्ता को सम्मानित किए जाने की खबर के बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, सचिव रामनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद, निर्मल महलका, अधिवक्ता सुनील कुमार, राजीव रंजन पांडे समेत अन्य लोगों ने खुशी जतायी. बता दें कि, इससे पहले निर्दोष गुप्ता को दुबई, सिंगापुर, नेपाल, आबूधाबी, यूक्रेन, बैंकॉक, शारजाह व ओमान समेत कई अन्य देशों में सम्मानित किया जा चुका हैं. इसे भी पढ़ें: गोधरा">https://lagatar.in/godhra-supreme-court-grants-bail-to-8-people-serving-life-imprisonment-for-setting-fire-to-sabarmati-express/">गोधरा

: साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने के दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे 8 लोगों की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही