Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाटू व कुजूरम ग्रामवासियों को नहीं मिल सकेगा अबुआ आवास योजना का लाभ समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
  • यदि योजना का लाभ नहीं मिलेगा तो क्यों भरवाये गये आवेदन
  • गुरुवार को किया गया ग्रामसभा का आयोजन
  • वन विभाग ने कहा- इन गांवों में नहीं होगा किसी प्रकार का पक्का निर्माण कार्य
Ashish Tagore Garu/Latehar : पलामू व्याघ्र परियोजना (पीटीआर) के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत में है लाटू व कुजरूम गांव. इन दोनों ग्राम वासियों को सरकार की अति महत्वकांक्षी अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा. कहा जाता है कि यह दोनों गांव वन भूमि पर है. वन्य प्राणियों का प्राकृतिक वास बनाने के लिए इन दोनों गांवों को खाली करा कर यहां के ग्रामीणों को अन्यत्र बसाया जायेगा. इस कारण इन दोनों गांवों में कोई भी पक्का निर्माण नहीं कराया जायेगा. यहां तक कि पिछले तीन वर्षों से इन गांवों में मनरेगा तक की योजनाएं नहीं ली जा रही है.

...तो आवेदन क्यों लिए गये

अब सवाल यह है कि अगर इन दोनों गांवों अबुआ आवास का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा तो इन दोनों ग्रामीणों से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आवेदन क्यों जमा लिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा खानापूर्ति करने के लिए ग्रामीणों से आवेदन लिये गये. ग्रामीणों ने कहा कि इन गांवों में सरकार द्वारा संचालित किसी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. बच्चों को शिक्षा तक नहीं मिल पा रही है, यही कारण है कि इन गांवों में अनपढ़ों की संख्या अधिक है.

गुरुवार को हुआ ग्रामसभा का आयोजन

गुरुवार को अबुआ आवास योजना का लाभ देने के लिए पर्यवेक्षक संतोष कुजूर, मुखिया रुपमनी नगेशिया ने लाटू ग्राम के ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा की. ग्रामीणों का कहना है कि जब इस योजना का लाभ उन्हें मिलना ही नहीं है तो ग्रामसभा का दिखावा क्यों किया जा रहा है. इससे पूर्व कई ग्रामीणों को पीएम आवास का लाभ मिला था, लेकिन वन विभाग के द्वारा उसे रोक दिया गया था. मुखिया रुपमनी नगेशिया ने कहा कि प्रशासन के द्वारा उसे ग्रामसभा कराने का निर्देश दिया गया है. ग्राम सभा की रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को सौंपा जायेगा.

क्या कहते हैं रेंजर

बारेसांढ़ रेंजर तरुण कुमार सिंह ने कहा की लाटू और कुजरूम गांव वन भूमि पर है. वन विभाग इन गांव के ग्रामीणों के पुर्नवास के लिए लगातार कार्य कर रहा है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी व डीसी को भी जानकारी दी गई है. किसी भी सूरत में वन विभाग आवास (पक्का मकान) बनाने नहीं देगा. इसे भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-targeted-pm-said-if-lord-ram-wanted-he-would-have-built-the-palace-himself-why-does-he-need-pm-modi/">तेजस्वी

यादव ने पीएम पर निशाना साधा, कहा-भगवान राम चाहते तो खुद महल बनवा लेते, उनको मोदी जी की क्या जरुरत

बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के सभी बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ तिवारी ने डोर टू डोर सर्वे रजिस्टर, डीएसई और पीएसई का निष्पादन फॉर्म-सात का ठीक से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने, मतदाता सूची में एक भी नया मतदाता निबंधन से नहीं छूटे इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. कहा कि निवार्चन का कार्य अति महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में नोडल पदाधिकारी साकेत कुमार, पर्यवेक्षक अतुल कुमार, पूनम देवी, सुषमा देवी, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, नुरेशा खातून, कुंती देवी, मनोरमा देवी, सोनिया देवी, सुनीता देवी, अंजला देवी, उषा जायसवाल, संगीता देवी व कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

परहिया समुदाय के लोगों के बीच कंबल का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : डीसी हिमांशु मोहन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी ने कंबलों का वितरण किया. श्री मरांडी ने मनिका प्रखंड के सुदूरवर्ती उचवाबाल ग्राम पहुंचे और यहां घने जंगलों में रहने वाले आदिम जनजाति के परहिया समुदाय के सदस्यों के बीच कंबलों का वितरण किया. श्री मरांडी ने कहा कि डीसी के निर्देश पर ठंड से बचने के लिए आदिम जनजाति समुदायों के सदस्यों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है. अपने बीच अधिकारी को देख कर ग्रामीण भी खासे खुश दिखायी दिये. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को बधाई दी. मौके पर जलेश्वर भगत आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : एकेडमिक">https://lagatar.in/responsible-people-are-not-conducting-academic-audit/">एकेडमिक

ऑडिट नहीं करा रहे जिम्मेवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही