Search

 
 
 

लाफ्टर शेफ 2 :  अभिषेक-समर्थ का खाना खाकर भारती का टूटा दांत,  प्रोमो वीडियो वायरल

कुकिंग रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी हैं.फिनाले एपिसोड में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. इसी बीच शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
 

 Lagatar desk : कुकिंग रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी हैं.फिनाले एपिसोड में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. इसी बीच शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

 

इस वीडियो में भारती सिंह एक डिश टेस्ट के बाद दर्द से कराहती नजर आ रही हैं. यह डिश समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने मिलकर बनाई थी. डिश टेस्ट करने के बाद भारती को इतना तेज दांत दर्द होने लगता है कि वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगती हैं.

 

 

 

जिसके बाद भारती गुस्से में कहती हैं, तुम लोग खाना बनाना सीखते क्यों नहीं हो, मेरा दांत टूट गया यार. इसके जवाब में अभिषेक हाथ में करछी लेकर मजाक में कहते हैं, मुंह खोलो तभी कृष्णा अभिषेक भी मजेदार अंदाज़ में बोलते हैं, गोला, हम तुम्हारी मम्मी के दांत को नहीं बचा पाए

 

'लाफ्टर शेफ 2' के वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में ऑडियंस के साथ-साथ सभी कंटेस्टेंट्स और सेलेब्स हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं.वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

एक यूजर ने लिखा, 'आज सारे डॉक्टर्स लाफ्टर शेफ में आ गए हैं.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'समर्थ इस ए वाइब मैन.' एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे ये शो बहुत पसंद है.' एक और यूजर ने लिखा, 'भाई कितनी ओवरएक्टिंग करती है ये भारती.

 

 

लाफ्टर शेफ 2’ का प्रोमो वीडियो हुआ वायरल

‘लाफ्टर शेफ 2’ के वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में न सिर्फ ऑडियंस, बल्कि सभी कंटेस्टेंट्स और सेलेब्रिटीज भी हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं. शो की मस्ती और मजेदार अंदाज़ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

 

वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं .एक यूज़र ने लिखा, आज सारे डॉक्टर्स लाफ्टर शेफ में आ गए हैं .वहीं, एक अन्य यूज़र ने कहा, समर्थ इस ए वाइब मैन .एक यूज़र ने शो की तारीफ करते हुए लिखा, मुझे ये शो बहुत पसंद है.

 

फिनाले में पहुंचेगे ये सितारे

 

जानकारी  के मुताबिक 'लाफ्टर शेफ 2' शो के ग्रैंड फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी, ईशा मालवीय, श्रद्धा आर्या, ईशा, सिंह, रुबीना दिलैक जैसे सितारे नजर आने वाले हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही