Search

 
 
 

उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है. खुद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी
 

Patna :  राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है. खुद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रात 8 बजकर 52 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट तक उन्हें तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कुल 7 बार धमकी भरे कॉल आए. इसके अलावा एक नंबर से SMS/MMS के जरिए भी धमकी दी गई.

 

खास राजनीतिक पार्टी के खिलाफ बोलते रहे तो अंजाम बुरा होगा

धमकी में कहा गया कि अगर वह एक खास राजनीतिक पार्टी के खिलाफ बोलते रहे, तो 10 दिन के अंदर उनका अंजाम बुरा होगा. उपेंद्र कुशवाहा ने पटना एसएसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की धमकियां बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें कि इससे पहले भी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को इसी गैंग के नाम पर धमकी मिल चुकी है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही