Search

 
 
 

लाफ्टर शेफ्स 3 विवाद : समर्थ  के स्पोट में उतरे अर्जुन,पोस्ट शेयर कर की खास अपील

टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स 3 अपने हल्के-फुल्के अंदाज़ और मजेदार कॉन्सेप्ट के चलते दर्शकों का लगातार मनोरंजन करता रहा है. लेकिन इस बार हंसी-मजाक के बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.
 

Lagatar desk : टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स 3 अपने हल्के-फुल्के अंदाज़ और मजेदार कॉन्सेप्ट के चलते दर्शकों का लगातार मनोरंजन करता रहा है. लेकिन इस बार हंसी-मजाक के बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. 

 

हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर मस्ती करते नजर आए. हालांकि, इस क्लिप को लेकर कुछ यूजर्स ने समर्थ पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए, जिसके बाद शो और इसके मेकर्स को भी आलोचना का सामना करना पड़ा.

 

arjun bijlani cmnt for samarth

अर्जुन बिजलानी इस्टा स्टोरी 

 

इस विवाद के बीच, शो के ही कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी ने समर्थ का समर्थन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जन्नत और समर्थ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह की असहजता नहीं है. अर्जुन ने लोगों से अपील की कि बिना वजह समर्थ की छवि खराब न करें और उन्हें एक नेक इंसान बताया.

 

इससे पहले समर्थ जुरेल भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर आने वाले नेगेटिव और पॉजिटिव कमेंट्स को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते और इस मामले को छोटा मानते हुए नजरअंदाज करना ही बेहतर समझते हैं. उनके अनुसार, जन्नत और शो की पूरी टीम ने भी इस विवाद को ज्यादा तूल नहीं दिया.

 

कुल मिलाकर, यह मामला एक वायरल क्लिप से शुरू हुआ विवाद है, जिस पर शो के कलाकारों ने इसे सामान्य मजाक और दोस्ती का हिस्सा बताते हुए शांत करने की कोशिश की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही