Search

 
 
 

राज्य में बदहाल हो चुकी है कानून व्यवस्थाः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खूंटी में आदिवासी नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या पर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सोमा मुंडा की निर्मम हत्या से मर्माहत हूं.
 

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खूंटी में आदिवासी नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या पर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सोमा मुंडा की निर्मम हत्या से मर्माहत हूं. 

 

इस सरकार के शासनकाल में आदिवासी समाज को लगातार निशाना बनाया जाना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है. राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है.

 

सरकार आम जनता, विशेषकर आदिवासी समाज को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. खूंटी पुलिस से कहा है कि इस जघन्य हत्या कांड में संलिप्त दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही