Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानून सबके लिए बराबर, जो जैसा करेगा वैसा भुगतेगा : दीपक प्रकाश

Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म किए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है, जो जैसा करेगा वैसा भुगतेगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमर्यादित भाषा बोलने और अमर्यादित टिप्पणी करने के अभ्यस्त हो चुके हैं. उन्होंने खुद को भारत के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मर्यादाओं और परंपराओं से ऊपर मान लिया है.

सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी

दीपक प्रकाश ने कहा कि चौकीदार चोर है वाली टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने आचरण में कोई सुधार नहीं किया. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी ने पिछड़े समाज को अपमानित किया था. यह कांग्रेस के चाल, चरित्र में शामिल है. एक तरफ कांग्रेस देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपमानित करती है और दूसरी ओर भारत जोड़ने का ढोंग भी करती है. सत्ता के लिए भारत को विभाजित कराने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/three-cases-of-rhetoric-on-rahul-gandhi-in-jharkhand-case-in-chaibasa-and-ranchi-civil-court/">राहुल

गांधी पर झारखंड में बयानबाजी के तीन मामले, चाईबासा और रांची सिविल कोर्ट में केस 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही