Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: बंद के दौरान कोर्ट जा रहे वकील से बदसलूकी, थाने में की शिकायत

भाजपा का हजारीबाग बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर धांधली मचाई जिसके कारण आम लोग परेशान रहे. शहर के जिला परिषद चैक पर मंगलवार की सुबह सड़क जाम के दौरान कोर्ट जा रहे वकील के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: भाजपा का हजारीबाग बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर धांधली मचाई जिसके कारण आम लोग परेशान रहे. शहर के जिला परिषद चैक पर मंगलवार की सुबह सड़क जाम के दौरान कोर्ट जा रहे वकील के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. पीड़ित बबलू कुमार ने इस संबंध में सदर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है. 

इसे भी पढ़ें: 

पीड़ित बबलू कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वे अपने मटवारी स्थित निवास स्थान से व्यवहार न्यायालय हजारीबाग जा रहे थे. इसी दौरान जिला परिषद चैक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किया गया था. 

 

कोर्ट पहुंचने में देरी होने के कारण उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह कर किनारे से अपनी दोपहिया वाहन निकालने की कोशिश की. आरोप है कि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं में से 8-10 लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया. इसके बाद उनके साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया. 

 

पीड़ित का कहना है कि कटकमसांडी के कंडसार निवासी भाजपा कार्यकर्ता बीरेंद्र ओझा (पिता राजो ओझा) ने उन्हें सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

 

बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही