Search

 
 
 

वकीलों ने नहीं किया ये काम, तो काउंसिल चुनाव में वोटिंग से हो सकते हैं वंचित

 
Vinit Upadhyay  Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों की वर्तमान कमिटी का कार्यकाल अगले वर्ष खत्म हो रहा है. अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अगले वर्ष 2023 में नयी कमिटी के लिए चुनाव होंगे. स्टेट बार काउंसिल ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. अगले वर्ष होने वाले संभावित चुनाव को देखते हुए काउंसिल ने राज्य के सभी जिला और अनुमंडल स्तर के बार एसोसिएशन से फोटो युक्त वोटर लिस्ट मांगी है. जिसके बाद जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा उनसे संबद्ध वकीलों से फॉर्म भरवाया जा रहा है. पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/khunti-intoxicated-by-alcohol-the-son-killed-the-father-by-cutting-him-with-his-leg-then-hanged-himself/">खूंटी

: शराब के नशे में बेटे ने बाप की टांगी से काट कर की हत्या, फिर खुद भी लगायी फांसी
इसे भी पढ़ें - 22">https://lagatar.in/cbi-raids-on-10-locations-in-22-crore-bank-fraud-case/">22

करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

वोटर लिस्ट में फोटो भी अपडेट होगा

जानकारी के मुताबिक इस बार काउंसिल के चुनाव में वही वकील वोट देने के लिए अधिकृत होंगे. जिनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल होगा और वोटर लिस्ट में फोटो भी अपडेट होगा.इसके साथ ही ऐसे वकील इस बार काउंसिल के चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने से वंचित रह सकते हैं जिनके पास काउंसिल का आइडेंटिटी कार्ड उपलब्ध नहीं होगा. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/monsoon-weakened-in-jharkhand-rain-fell-47-percent-less-than-normal-know-where-it-rained/">झारखंड

में कमजोर पड़ा मॉनसून, सामान्य से 47 फीसदी कम हुई बारिश, जानें कहां कितनी हुई बारिश

झारखंड में फ़िलहाल 25 सदस्यों के निर्वाचन की व्यवस्था  है

हर 5 वर्ष में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों का चुनाव राज्य भर के अधिवक्ता करते हैं. स्टेट बार काउंसिल राज्य के वकीलों की शीर्ष संस्था होती है. झारखंड में फ़िलहाल 25 सदस्यों के निर्वाचन की व्यवस्था है और इसके लिए पिछले चुनाव में पुरे झारखंड से लगभग 17 हज़ार से ज्यादा वकीलों ने मतदान किया था. वर्तमान कमिटी में राजेंद्र कृष्ण अध्यक्ष हैं और राजेश शुक्ल उपाध्यक्ष. महाधिवक्ता रहते हुए वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार पहले अध्यक्ष चुने गये थे. उनके इस्तीफे के बाद कुछ दिनों तक राजेश शुक्ल ने कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. जिसके बाद काउंसिल के सदस्यों ने वोटिंग के जरिये राजेंद्र कृष्ण को अपना अध्यक्ष चुना है. इसे भी पढ़ें - नए">https://lagatar.in/9500-kg-ashoka-pillar-installed-on-the-roof-of-the-new-parliament-house-modi-unveiled/">नए

संसद भवन की छत पर लगा 9500 किलो का अशोक स्तंभ, मोदी ने किया अनावरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही