Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लक्ष्मण टूडू हत्याकांड : दो नाबालिग गिरफ्तार, डीजे बजाने को लेकर हुआ था झगड़ा

Advertisement
Advertisement
Saraikela : पुलिस ने लक्ष्मण टूडू हत्याकांड में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने हत्या करने की बात को स्वीकार भी किया है. दोनों ने बताया कि लक्ष्मण टूडू से डीजे बजाने को लेकर झड़प हुई थी. जिसके बाद नशे के हालत में दोनों नाबालिग ने उसे तालाब के पास ले जाकर पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें -  एक">https://lagatar.in/corona-infection-in-jharkhand-police-spread-10-times-faster-in-a-week/">एक

सप्ताह में 10 गुणा तेजी से फैला झारखंड पुलिस में कोरोना संक्रमण

17 नवंबर की रात डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था

बता दें कि 18 नवंबर को गम्हरिया गायत्री नगर तालाब के पास से चित्रगुप्त नगर निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण टूडू का शव पुलिस ने बरामद किया था. शव का सिर पत्थर से कुचला हुआ था. घटना के 2 महिने के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों ने अपना अपराध कबूलते हुए बताया कि मृतक लक्ष्मण टूडू से 17 नवंबर की रात डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों ने नशे की हालत में लक्ष्मण टूडू को तालाब किनारे ले जाकर पत्थर से कूच कर मार डाला था. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/governments-double-policy-schools-were-closed-due-to-corona-but-hundreds-of-children-appeared-in-the-entrance-examination-in-sainik-school/">सरकार

की दोहरी नीति! कोरोना के कारण स्कूलों को किया बंद, लेकिन सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों बच्चे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही