Search

 
 
 

मंदिरों की आड़ में राजनीति न करें इंडिया गठबंधन के नेता : संजय सेठ

 
Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता लगातार सनानत धर्म पर हमला कर रहे हैं. झारखंड में इंडिया गठबंधन वाली सरकार ने कुछ दिन पहले राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन किया है. धार्मिक न्यास बोर्ड ने जिस तरह के कदम उठाने शुरू किए हैं, वह सनातनी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला है. उन्होंने कहा कि बोर्ड के द्वारा पहाड़ी मंदिर और मेन रोड के संकट मोचन मंदिर में समिति का गठन किया गया, यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है. पहाड़ी मंदिर में पहले से ही एक समिति काम कर रही है, जिसके अध्यक्ष डीसी और सचिव एसडीओ हैं. जबकि मेन रोड का संकट मोचन मंदिर महंत परंपरा से संचालित होता है. इस धार्मिक न्यास बोर्ड ने राजनीतिक आड़ में भारतीय संविधान का भी मजाक उड़ाया है और हमारी महंत परंपरा को भी चुनौती दी है. इन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि मंदिर राजनीति का अखाड़ा नहीं है. मंदिरों में ये राजनीति नहीं करें.

बेहतर करना है, तो पहाड़ी मंदिर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करें

उन्होंने कहा कि अगर बोर्ड को कुछ बेहतर करना है, तो वह पहाड़ी मंदिर के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करें. उसकी घेराबंदी करें. संकट मोचन हनुमान मंदिर पर जो हमला किया गया, उसके दोषियों पर कार्रवाई करें. तभी वे मानेंगे कि वास्तव में मंदिरों के प्रति ये चिंतित हैं. वरना मंदिरों का राजनीतिकरण नहीं करें. मंदिर को मंदिर ही रहने दें. वह हमारी भावनाओं के केंद्र हैं. अगर सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करेंगे, तो यह खिलवाड़ और इसका परिणाम जनता आने वाले वक्त में दिखा देगी. इसे भी पढ़ें – खनन">https://lagatar.in/why-are-the-police-struggling-to-arrest-the-mining-mafia-babulal/">खनन

माफियाओं को गिरफ्तार करने में क्यों फूल रहे पुलिस के हाथ-पैर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही