Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीवन में सीखना और महान लोगों के आदर्श व विचार अनुकरणीय : डॉ ओंकार नाथ सिंह

Ranchi : कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वानिकी एवं पशु चिकित्सा संकाय में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया. समारोह में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. छात्रों ने संकाय के बड़े प्रेक्षागृह की साज-सज्जा कर अपनी कला और प्रतिभा को प्रदर्शित किया. छात्रों के प्रयासों की कुलपति एवं संकाय सदस्यों ने सराहना की. छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना एवं प्रार्थना गीत नृत्य से उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया. कृषि संकाय में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया और केक काटकर छात्रों संग इस दिवस को मनाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/9981.gif"

alt="" width="600" height="400" />  

जीवन में पहली गुरु माता, फिर शिक्षकों का स्थान : कुलपति

संबोधन में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि जीवन में सीखने और सिखाने का सबसे बड़ा महत्व है. आज विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है, नित्य नयी चीजें जुड़ रही हैं. ऐसे में शिक्षकों को अपने विषय में अद्यतन रहने और छात्रों को सदैव सजग रहना होगा. बेहतर भविष्य के लिए अभिवावक एवं गुरुओं का आदर एवं सम्मान अग्रगामी मार्ग साबित होगा. कुलपति ने कहा कि हमारे जीवन में पहली गुरु माता होती है. फिर शिक्षकों का स्थान है. बाल्यकाल से ही माता और शिक्षक ज्ञान देते हैं. छात्रों में सीखने की भूख का होना जरूरी है, जो शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाता है. सदा सीखने की ललक और चाणक्य, विवेकानंद, सर्वपल्ली राधा कृष्णन और डॉ अबुल कलाम आजाद जैसे महान विभूति एवं गुरुओं के विचार एवं आदर्श का अनुकरण करना छात्र जीवन में जरूरी है. छात्र जीवन सीखकर आगे बढ़ने और अपनी क्षमता विकास से भावी समाज को स्थायित्व देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है.

शिक्षकों से संपर्क छात्र जीवन की अमूल्य धरोहर

पूर्व डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव ने कहा कि कृषि शिक्षा में शिक्षकों के हरेक कक्षा का बड़ा महत्व है. हरेक कक्षा से छात्रों को कुछ खास बातें सीखने को मिलती है. इसका विकल्प कभी गूगल नहीं हो सकता. पढ़ाई में सतर्कता और संयम का समावेश होना चाहिए. शिक्षक ही छात्रों के सृजनकर्ता हैं. नियमित कक्षाओं में शामिल हों और शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त करें. शिक्षकों से संपर्क छात्र जीवन की अमूल्य धरोहर है. समारोह में छात्रा दिव्या पाठक ने शिक्षक दिवस पर भाषण पढ़ा. मोनिशा की टीम ने मनमोहक गीत से तथा अलीना व दीपिका के दल ने अपने नृत्य से दर्शकों को मोह लिया.

आयोजन में शामिल रहे

कार्यक्रम का आयोजन संकाय के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों ने किया. मंच का संचालन अभिजीत, अपूर्वराज, आशीश्री एवं मोनिशा ने किया. मौके पर शिक्षकों में डॉ सुशील प्रसाद, डॉ एन कुदादा, डॉ पीके सिंह, डॉ सोहन राम, डॉ एस कर्माकार, डॉ रमेश कुमार, डॉ रेखा सिन्हा, डॉ निभा बाड़ा डॉ शशि किरण तिर्की, डॉ नीरज कुमार एवं डॉ सीएस महतो सहित कई शिक्षक और भारी संख्या में संकाय के छात्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-has-got-the-survey-done-clean-sweep-is-going-to-happen-in-2024-so-stay-spooked-hemant/">भाजपा

ने सर्वे करा लिया है, 2024 में सूपड़ा साफ होने वाला है, इसलिए छटपटा रहे – हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही