Search

 
 
 

हजारीबाग: जिला विधि सेवा ने किया नशामुक्ति शिविर का आयोजन

 
Hazaribagh: हजारीबाग विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले बुधवार को जिले के कई स्थानों में नशामुक्ति और अवैध तस्करी को लेकर एक अभियान के तहत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही सभी पारा लीगल वालंटियरों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का कार्य किया. प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश सिन्हा के देखरेख में शहर के जिला स्कूल में बच्चों के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बच्चों के बीच नशा न करने और स्वस्थ रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने के कई टिप्स दिए. इसके अलावा उन्हें अवैध तस्करी से संबंधित भी कई मुद्दों को लेकर उन्हें जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि एक बार नशे के दलदल में फंस जाने से उसे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और समाज को आगे ले जाने में अपनी हम भूमिका अदा करने की बात कही. इसी क्रम में रोज बड विद्यालय में एलएडीसी के सदस्य सौरव अंशु के साथ लॉ कॉलेज के विद्यार्थी भी विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम में शिरकत किये, जहां उन्होंने ड्रग्स व एनडीपीएस कानून की जानकारी देते हुए ड्रग्स किस प्रकार शरीर को नुकसान पहुंचता है, उसके बारे में बच्चों को बताया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह सिगरेट और शराब के पैकेट में स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिया रहता है, इसके बावजूद लोग इसका सेवन करते हैं यह बड़ी मूर्खतापूर्ण कार्य है. उन्होंने इससे दूर रहने की सलाह बच्चों को दी. अवैध तस्करी के बारे में बच्चों को बताया कि गिरोह के द्वारा बच्चों की तस्करी कर उनके द्वारा बच्चों से भीख मंगवाया जाता है। छोटे बच्चों को नौकर व दाई का काम करने के लिए कहीं दूसरे जगह ले जाया जाता है. जहां उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है, जो पूरी तरह से अनैतिक व गैर कानूनी है. उन्होंने बच्चों से अपील किया कि यदि इस अनैतिक कार्य से संबंधित बच्चों को कोई जानकारी या सूचना मिलती है, तो वे स्कूल प्रबंधन या जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय या संबंधित पुलिस थाने में इसकी सूचना दे सकते हैं, साथ ही उन्होंने टोल फ्री नंबर 15100 पर फोन कर भी इसकी जानकारी देने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से संबंधित भी जानकारी बच्चों को दी और उन्हें हिदायत भी दी कि जब तक वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन जाता है, तब तक गाड़ी ना चलाएं, उनकी बातों को सुनकर बच्चों ने नशा न करने पर अपनी सहमति भी दी. इस मौके पर रोज बड स्कूल के प्राचार्य अजय सिंह के साथ अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट

पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही