Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेतला नेशनल पार्क में तेंदुआ ने किया हिरण का शिकार

Latehar : बेतला नेशनल पार्क के मुख्य द्वार के पास एक हिरण का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. दावा किया गया है कि शनिवार की रात तेंदुआ ने उक्त हिरण का शिकार किया है. तेंदुआ ने हिरण के शरीर के अधिकांश हिस्से को खा लिया है. बाद में उस मृत हिरण को छोड़ कर जंगल में भाग गया. रविवार की सुबह वन कर्मियों ने हिरण के क्षत-विक्षत शव को देखा. पहले तो कयास लगाया गया कि किसी कुत्ते ने उस हिरण को मारा है. लेकिन जब वन विभाग कर्मियों ने मृत हिरण एवं आसपास के क्षेत्रों का मुआयना किया तो हिरण के शव के आसपास तेंदुआ के पंजे के निशान मिले. हिरण के शरीर पर बने घाव भी बता रहे थे कि तेंदुआ ने ही हिरण का शिकार किया है. बेतला प्रक्षेत्र के वनपाल उमेश दुबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि तेंदुआ के द्वारा ही हिरण का शिकार किया गया है. इससे पूर्व भी बेतला नेशनल पार्क के इलाके में तेंदुआ ने हिरण का शिकार किया है.

क्या कहते हैं रेंजर

रेंजर शंकर पासवान ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क में चार-पांच तेंदुआ होने के प्रमाण मिले हैं. अक्सर तेंदुआ के द्वारा बेतला नेशनल पार्क के हिरण व सूअर आदि जंगली जानवरों का शिकार किया जाता है. पेट्रोलिंग के दौरान यदि किसी जंगली जानवर का शव कहीं पर पड़ा हुआ दिखाई देता है तो इसकी पड़ताल की जाती है. रविवार की सुबह जिस हिरण का शव देखा गया है, उसे निश्चित रूप से तेंदुआ ने ही मारा है. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही